फतेहपुर: बीच सड़क प्रेमी युगल का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश का वीडियो वायरल

 

फतेहपुर। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आबूनगर जीटी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर एक युवक और युवती के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की दबंगई और युवती की बेबसी साफ देखी जा सकती है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, आबूनगर जीटी रोड पर एक युवक ने एक युवती को बीच रास्ते में रोक लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक युवती को जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की जिद कर रहा है। युवती द्वारा मना किए जाने पर युवक ने उसका बैग अपनी ओर खींच लिया और उसे घसीटते हुए अपने साथ ले जाने के लिए मजबूर करने लगा।

वीडियो बनाने वाले को दी धमकी

हंगामे को देख वहां राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। जब वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो युवक आगबबूला हो गया। उसने वीडियो बना रहे युवक को भी देख लेने की धमकी दी और डराने का प्रयास किया। ड्रामे के दौरान युवक लगातार युवती को अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ बताकर हक जताने की कोशिश करता रहा।

बीच सड़क मचा हड़कंप

दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस जबरदस्ती को देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोग युवक की इस हरकत का विरोध करते नजर आए, लेकिन युवक बिना किसी खौफ के युवती के साथ बदसलूकी करता रहा।

यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब स्थानीय लोगों में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी आधिकारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment