फतेहपुर: शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सिविल लाइन रोड स्थित हिकमत उल्ला पार्क में दिनदहाड़े मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 10-15 मनचलों ने एक युवक को उसकी बहन के सामने बेरहमी से बेल्टों से पीटा।
क्या है मामला?
जगह: हिकमत उल्ला पार्क, सिविल लाइन रोड, फतेहपुर।
घटना: पीड़ित अपनी बहन के साथ था, तभी 15 हमलावरों ने घेरकर मारपीट की।
दहशत: बीच-बचाव करने वालों को हमलावरों ने चाकू दिखाकर डराया और फरार हो गए।
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल:
शहर के सबसे पॉश इलाके में सरेआम चाकू लहराना और बेखौफ होकर गुंडागर्दी करना, स्थानीय पुलिस की गश्त पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। सदर कोतवाली पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपितों की तलाश में जुटी है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर ये हमलावर इतने बेखौफ कैसे हैं?
🚨 क्या पुलिस इन आरोपितों को तुरंत सलाखों के पीछे भेज पाएगी या यह मामला भी पुरानी फाइलों में दफन हो जाएगा?








