विमान हादसे के पीड़ितों को याद कर युवाओं ने किया रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल

 

अहमदाबाद/फतेहपुर (डेस्क): अहमदाबाद के मेघाणी नगर में हुए दर्दनाक विमान हादसे की पहली बरसी के अवसर पर शुक्रवार को एक विशेष श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने हादसे में असमय जान गंवाने वाले 242 मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मानवता के लिए आगे आए युवा

इस शोकपूर्ण अवसर पर युवाओं ने केवल यादों को नमन नहीं किया, बल्कि समाज सेवा का एक बड़ा संकल्प भी लिया। फाउंडेशन के बैनर तले 05 उत्साही युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की। इस पुण्य कार्य में अरविंद तिवारी, धर्मेंद्र यादव, धर्मराज, प्रांशु मौर्य और अनुज कुमार ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

भ्रांतियों को तोड़ दिया संदेश

रक्तदान के उपरांत युवाओं ने समाज को जागरूक करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अस्पतालों और ब्लड बैंकों में रक्त की भारी किल्लत है, जिसे दूर करने का दायित्व युवाओं का है। उन्होंने लोगों के बीच व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है। युवाओं ने आह्वान किया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए ताकि संकट के समय किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके।

शिविर का सफल संचालन

इस श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर में ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ से राजेश मौर्य और गुरमीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। रक्तदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मानस रक्तकेंद्र की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें प्रभारी अमन यादव, अनामिका पाल, अंजली, अनुस और विष्णु शामिल थे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं के इस जज्बे और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment