बिन्दकी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, राहगीरों को पिलाया शरबत और बांटा प्रसाद

 

फतेहपुर/बिन्दकी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का जन्मदिन गुरुवार को बिन्दकी कस्बे में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया, वहीं राहगीरों को शरबत पिलाकर और प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल तथा एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने संयुक्त रूप से केक काटा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शिवाकांत तिवारी की चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न होने पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बिन्दकी के ललौली चौराहे पर शरबत वितरण शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने शरबत एवं प्रसाद ग्रहण किया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि राहुल गांधी देश में प्रेम, सद्भाव और न्याय की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम संयोजक शिवाकांत तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी जनमानस की आवाज बनकर देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश शुक्ला, उदित अवस्थी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहित कुमार वर्मा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment