बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे धाता इंटर कॉलेज के कर्मचारी, अज्ञात डंपर की टक्कर से हुआ हादसा
धाता/फतेहपुर। धाता कस्बे में तेज रफ्तार डंपर का कहर देखने को मिला। दीप नारायण तिराहे के समीप हुए सड़क हादसे में धाता इंटर कॉलेज के कर्मचारी की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के मुताबिक, धाता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात लवलेश सोनकर (45) पुत्र भगवानदीन बैंक से रुपये निकालकर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान प्रतिमा गेस्ट हाउस के सामने एक अज्ञात डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि लवलेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस हादसे के बाद डंपर और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
संवाददाता: कुलदीप कुमार, धाता
India Varta News
सच की बात, इंडिया वार्ता








