सुजानपुर में सुशासन की चौपाल: 229 पीएम आवास पात्रों की सूची का हुआ सार्वजनिक वाचन

 

फतेहपुर/बहुआ। विकास खंड बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर (बहुआ देहात) स्थित मिनी सचिवालय भवन में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सुशासन चौपाल एवं खुली बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान आवास प्लस सर्वेक्षण के आधार पर तैयार किए गए 229 पात्र लाभार्थियों की सूची का सार्वजनिक रूप से वाचन किया गया। पूरी प्रक्रिया खुले मंच पर पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त करते हुए सूची का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने कहा कि पंचायत का उद्देश्य गांव के प्रत्येक वास्तविक और पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को उनका अधिकार दिलाना पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पूरी टीम निरंतर कार्य कर रही है।

बैठक में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई तथा उनकी शंकाओं और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। ग्रामीणों ने पंचायत की पारदर्शी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अब योजनाओं की जानकारी सीधे और समय पर लोगों तक पहुंच रही है।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुमन, रंजना, रमेश, नफीस, रेखा, सुधा, राजरानी, सुनीता, अनिल, अनुराग सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment