ब्यूरो रिपोर्ट
कानपुर नगर
कानपुर नगर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चार उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण, कानपुर नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों में तैनात उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक आशीष कुमार मिश्रा को थाना साढ़ से चौकी पतरा, थाना घाटमपुर भेजा गया है। वहीं जवाहिर प्रसाद को थाना गुजैनी से चौकी जूही फेज-1, थाना बर्रा में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में अशोक कुमार को थाना नौबस्ता से चौकी भगवानदास, थाना बिधनू तथा यूपी सिंह को चौकी डाउनिंग, थाना बिधनू से थाना साढ़ स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश पुलिस आयुक्त के अनुमोदन के उपरांत जारी किया गया है।








