फतेहपुर: विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 25 युवाओं ने किया ‘महादान’

 

फतेहपुर, 14 जून 2026: ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ के अवसर पर रविवार को रक्तदान के प्रति जागरूकता का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ और ‘मानस रक्तकेंद्र’ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 25 सजग नागरिकों और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का संकल्प लिया।

अतिथियों ने सराहा जज्बा

शिविर का भव्य उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन राज कुमार मौर्य ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में अंकुर सचान और ध्रुव कुमार यादव मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राज कुमार मौर्य ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपका यह छोटा सा प्रयास किसी के जीवन में उम्मीद की नई किरण बन सकता है।” कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस नेक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इन युवाओं ने पेश की मिसाल

शिविर में अयास, आरिफ़, राज हंस यादव, सचिन कुमार पाण्डेय, राहुल अवस्थी, मनोज, डॉ. महेश, अमित राज, यशु रस्तोगी, युवराज सिंह, नितिन पाल, सर्वेंद्र सिंह, राज सिंह, मनीष कुमार सोनी, हरिकेश, रणविजय, राजेश सिंह, रामशंकर, सत्यम, शिव सिंह, राजेश, राजू, हर्षित, संदीप, गुड्डू यादव और रोहित मौर्य ने रक्तदान कर समाज के लिए एक प्रेरणा प्रस्तुत की।

व्यवस्था में रही टीम की अहम भूमिका

इस सेवा कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के हिमांशु श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह, राजेश मौर्य और सत्यम बाजपेई के साथ-साथ कंवलजीत सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, ‘मानस रक्तकेंद्र’ के प्रभारी अमन यादव, डॉ. कैलाश और लैब टेक्नीशियन अनुस पटेल, अनामिका, विष्णु तथा अंजली ने रक्तदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग दिया।

इस आयोजन ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि आपसी सहयोग और मानवता की सेवा का एक सशक्त संदेश भी दिया है।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment