मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महापौर के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित

 

कानपुर ब्यूरो चीफ: राहुल द्विवेदी

 

कानपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कानपुर नगर में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का नेतृत्व महापौर प्रमिला पांडेय ने किया।

 

जोन-5 में आयोजित विशेष शिविर के दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

 

इसके बाद जोन-6 स्थित जवाहरलाल स्कूल के सामने जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। महापौर प्रमिला पांडेय ने शिविर का शुभारंभ करते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने लोगों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान की। शिविर में साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं।

 

कार्यक्रम में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पण्डित, पार्षद नीरज रक्सेल, विद्या वर्मा, रमेश हटी, राजेश श्रीवास्तव एवं नित्या वाजपेयी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।

 

 

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment