✍️श्रीराम अग्निहोत्री
होलागढ़ के दहियांवा में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक डॉ. श्याम सुंदर पाराशर ने सुनाया भागवत महात्म्य, निष्काम सेवा और सकारात्मक जीवन का दिया संदेश
प्रयागराज/होलागढ़। दहियांवा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक डॉ. श्याम सुंदर पाराशर ने भगवान श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन करते हुए राजा परीक्षित के जन्म प्रसंग की भावपूर्ण व्याख्या की।
कथावाचक ने श्रीमद्भागवत के प्रथम श्लोक की महत्ता बताते हुए धर्म और शास्त्रों के प्रति आस्था रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के धर्म और समाज की सेवा करता है, वही सच्चा धर्मानुरागी होता है।
कथा के दौरान कल्पवृक्ष और भगवान शुकदेव के महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपमा सदैव श्रेष्ठ से दी जाती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक सोच अपनाकर श्रेष्ठ कार्य करने चाहिए।
पूजन और आरती के बाद वितरित हुआ प्रसाद
कथा के समापन पर विधिवत पूजन और आरती की गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु कथा का रसपान करते नजर आए।
ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत शुक्ला, जिला प्रचारक प्रेम सागर, मंडल अध्यक्ष राधाकांत शुक्ल, जगत नारायण, अखिलेश कुमार, उच्च न्यायालय के जीए पतंजलि मिश्र, अधिवक्ता रत्नकांत शुक्ला, बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष राजेश मिश्रा, अधिवक्ता ऋतुराज पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता एजीए पुरुषोत्तम मौर्य, आचार्य रामजी पाण्डेय, भीष्म नारायण त्रिपाठी, राजेश मिश्रा ठेकेदार, संदीप द्विवेदी, अवधेश साहू, सुनील मिश्र, पिंशु तिवारी, नन्हे तिवारी, अरविंद मिश्र, धीरज तिवारी, झलक शुक्ला, अनंतकांत, राजेश द्विवेदी, बनवारी लाल पाण्डेय, अतुल तिवारी और अखिलेश तिवारी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।







