सातमील चौराहे पर मवेशियों से भरे वाहन को लेकर हंगामा, पुलिस ने आयशर गाड़ी पकड़ी

 

 

शिव शक्ति अखाड़ा के सदस्यों ने पशुओं के साथ क्रूरता का लगाया आरोप, सूचना पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने वाहन किया जब्त

 

हुसैनगंज, फतेहपुर। मवेशियों के परिवहन को लेकर मंगलवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील चौराहे पर मामला सामने आया। यहां मवेशियों से भरी एक आयशर गाड़ी को शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ताओं ने रोककर पुलिस को सौंप दिया। वाहन में पशुओं को नियमों के विपरीत ठूंसकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

 

बताया गया कि शिव शक्ति अखाड़ा के नरेन्द्र हिंदू अपने साथियों के साथ चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान यूपी 35 टी 7433 नंबर की आयशर गाड़ी को देखकर उन्हें संदेह हुआ। वाहन रुकवाकर अंदर देखा तो उसमें मवेशी भरे हुए थे। इस पर कार्यकर्ताओं ने हुसैनगंज पुलिस को सूचना दी।

 

खबर मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

 

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मवेशियों को निर्धारित मानकों का पालन किए बिना एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। उन्होंने प्रशासन से पशु क्रूरता के मामलों पर निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। वाहन के दस्तावेजों और मवेशियों के परिवहन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment

शहर चुनें