लंबित मांगों को लेकर वीबीजी रामजी कर्मियों का प्रदर्शन, नहर कॉलोनी से डीएम कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च

 

सम्मानजनक मानदेय, चिकित्सा सुविधा और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

फतेहपुर। लंबे समय से लंबित मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज वीबीजी रामजी कर्मचारियों ने शुक्रवार को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिले के विभिन्न संवर्गों के सैकड़ों कर्मचारी नहर कॉलोनी में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

 

प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने सम्मानजनक मानदेय वृद्धि, मानव संसाधन नीति लागू करने, चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शी स्थानांतरण नीति को अपनी प्रमुख मांग बताया।

 

कर्मचारियों का कहना था कि ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में वीबीजी रामजी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके बावजूद उन्हें लंबे समय से मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लगातार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद भी सेवा शर्तों को स्पष्ट करने वाली नीति लागू नहीं की गई है।

 

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र मानव संसाधन नीति लागू की जाए, ताकि सेवा संबंधी नियम स्पष्ट होने के साथ ही कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित हो सके।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीबीजी रामजी कार्मिक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने की। इस दौरान महासचिव राकेश देहाती, सह संयोजक अरविंद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रेमदत्त निर्मल, प्रकाश सिंह और वैभव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

 

प्रदर्शन में राकेश देहाती, शिवप्रकाश तिवारी, महेश वर्मा, राम सिंह, श्रीनाथ तिवारी, कौशलेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, देवक श्रीवास्तव, विजय कुमार, पवन कुमार, जफर अब्बास, ज्योति गुप्ता, रविंद्र सिंह, नितिन श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, अशोक कुमार, रामलाल, कपिल अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह पासवान, कल्पना, चंद्ररानी, राजेश मौर्या, शिवप्रताप मौर्या, सज्जन पटेल, राकेश तिवारी, जितेंद्र, महेंद्र शुक्ला, लालू प्रसाद, सरवन, अजीत प्रताप, आशीष, शैलेंद्र, अकरम सहित अन्य कर्मचारी शामिल  रहे

इंडिया वार्ता न्यूज़, फतेहपुर

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment