शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत गाजीपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा जिले में वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना गाजीपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 36/2026 के तहत दर्ज बीएनएस की विभिन्न धाराओं (69/89/351(3)) में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार यादव (31 वर्ष) पुत्र क्षत्रपाल यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम पैगम्बरपुर बकरी, थाना गाजीपुर का निवासी है।

गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला

पकड़े गए आरोपी पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में उसका गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की तत्परता

इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

हनुमान प्रताप सिंह (थानाध्यक्ष, गाजीपुर)

वेदमणि ओझा (हेड कांस्टेबल)

अनिल कुमार (कांस्टेबल)

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment