कानपुर पुलिस को मिली नई रफ्तार, डायल 112 में शामिल हुए 19 नए पीआरवी वाहन

कानपुर ब्यूरो चीफ राहुल द्विवेदी

कानपुर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सौगात मिली है। बुधवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने रिजर्व पुलिस लाइन से 19 नई इनोवा क्रिस्टा पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन नए वाहनों के शामिल होने के बाद डायल 112 की चार पहिया पीआरवी गाड़ियों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है, जबकि 36 दोपहिया वाहनों के साथ कुल पीआरवी की संख्या अब 109 पहुंच गई है। इससे शहर में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि इन अत्याधुनिक वाहनों के जरिए पुलिस टीम घटनास्थल पर और तेजी से पहुंचेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और आपात स्थितियों में तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि UP 112 पोर्टल पर कमिश्नरेट कानपुर नगर प्रदेश के सभी कमिश्नरेट्स में प्रथम स्थान पर है, जो बेहतर रिस्पॉन्स टाइम और कार्यकुशलता का प्रमाण है।

नई इनोवा गाड़ियों के जुड़ने से डायल 112 सेवा और अधिक मजबूत होगी तथा आम जनता को सुरक्षा का बेहतर अनुभव मिलेगा।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment