कल्याणपुर में बमबाजी से दहशत, बाइक सवार दो युवक फरार

 

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की अंबेडकर पुरम आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर बम फेंक दिया। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। क्षेत्र सीमा से जुड़ा मामला होने के कारण रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय एवं कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार युवकों की पहचान की जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment