गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का संगठन विस्तार, तीन ब्लॉकों की सैकड़ों महिलाओं ने थामा संगठन का दामन

 

बेर्राव गांव में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने वितरित किए गुलाबी साड़ी और आईडी कार्ड, महिलाओं को एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ने का दिया संदेश

 

फतेहपुर। हसवा ब्लॉक के बेर्राव गांव में शुक्रवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जनसंगठन के तत्वावधान में विशाल संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहुआ, असोथर और हसवा ब्लॉक के विभिन्न गांवों से पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में संगठन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने नवगठित महिला सदस्यों को गुलाबी साड़ी और संगठन का पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया।

 

महिलाओं को संबोधित करते हुए हेमलता पटेल ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं संगठित होती हैं तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव होता है। उन्होंने उन परिवारों और परिजनों की भी सराहना की, जो महिलाओं को सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने अपनी स्थानीय समस्याओं से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

 

बेर्राव गांव पहुंचने पर हेमलता पटेल एवं संगठन की पदाधिकारियों का ग्रामीणों और महिलाओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय आयोजक संगीता देवी और कुशमा देवी की विशेष भूमिका रही।

 

इस सदस्यता अभियान में सरकी, रमवा पंथुवा, बेर्राव, मीरापुर, कुसुम्भी, रमवा, रामपुर, कंधिया, गाजीपुर, करसवा सहित कई गांवों की महिलाओं ने भागीदारी की। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने संगठन के बढ़ते जनाधार का संदेश दिया

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment