फतेहपुर। जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में फूल सिंह मौर्य सहित वसीम, तौफ़ीक़ अहमद, शकील और बालेंद्र ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं के इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए।
शिविर के सफल संचालन में संस्था के गुरमीत सिंह तथा मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव, टेक्नोलॉजिस्ट अनामिका पाल और विष्णु सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में फूल सिंह मौर्य का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान अजय सिंह मौर्य, चंद्रभान यादव, धीरेंद्र मौर्य, टीकू, हिमांशु, पुनीत लोधी, श्रेयांस पटेल, तौसीफ सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।








