फतेहपुर: पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव, एसपी ने जारी किए नए आदेश

 

फतेहपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के कार्यक्षेत्र और दायित्वों का नया आवंटन किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न सर्किलों के साथ विशेष शाखाओं और इकाइयों की जिम्मेदारियां भी अधिकारियों को सौंपी गई हैं।

नए आदेश के अनुसार नगर सर्किल की जिम्मेदारी सीओ गौरव शर्मा को दी गई है। उनके अधीन कोतवाली, मलवां, हुसेनगंज और साइबर थाना रहेगा। वहीं खागा सर्किल का दायित्व रवि प्रकाश राय को सौंपा गया है, जो खागा, धाता, खखरेरू, किशनपुर और सुल्तानपुर घोष थानों की निगरानी करेंगे।

बिंदकी सर्किल की कमान प्रियांक जैन को सौंपी गई है। उनके अधीन बिंदकी, जहानाबाद, औंग, कल्याणपुर और बकेवर थाने रहेंगे। इसके अलावा अपराध शाखा के कार्यों का पर्यवेक्षण भी उनके जिम्मे रहेगा।

थरियांव सर्किल की जिम्मेदारी दुर्गेश दीप को दी गई है। वे थरियांव, असोथर, हथगाम और राधानगर थानों के साथ सीसीटीएनएस, पड़ोसी और नेट ग्रिड पोर्टल से जुड़े कार्यों की भी निगरानी करेंगे।

जाफरगंज सर्किल का प्रभार अवनीश कुमार को सौंपा गया है। उनके अधीन जाफरगंज, ललौली, चांदपुर और गाजीपुर थाने रहेंगे। साथ ही महिला थाना और एससी/एसटी प्रकोष्ठ से संबंधित कार्यों की भी निगरानी करेंगे।

वहीं ब्रजमोहन राय को कार्यालय एवं यातायात शाखा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रमोद कुमार शुक्ला को आंकिक शाखा के साथ यूपी-112, एलआईयू और महिला सहायता प्रकोष्ठ की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है।

एसपी कार्यालय से जारी आदेश में अधिकारियों के लिंक अधिकारी भी नामित किए गए हैं, ताकि किसी अधिकारी की अनुपस्थिति में कार्यों का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment