फतेहपुर: चालक को झपकी आने से हाईवे पर मांस लदी पिकअप पलटी, एक घायल

 

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर गुरुवार को एक मांस लदी पिकअप के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन में लदा मांस सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार होटल मोरिंगा के समीप पिकअप (UP87 AT 2404) कानपुर की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क किनारे पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान एक व्यक्ति वाहन के नीचे दब गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

सूचना मिलते ही सीसी टीम प्रभारी सतीश पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया तथा हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ प्रतीत हो रहा है। वाहन स्वामी के आने पर वाहन के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment