फतेहपुर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत एक निरीक्षक सहित कुल छह पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना बिंदकी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक तुषार श्रीवास्तव को थानाध्यक्ष बकेवर से थानाध्यक्ष कल्याणपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह को थाना राधानगर से थानाध्यक्ष बकेवर बनाया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक अभिलाष तिवारी को पुलिस लाइन से सर्विलांस सेल तथा उपनिरीक्षक विनीत कुमार उपाध्याय को प्रभारी चौकी किशनपुर (थाना धाता) से पुलिस लाइन भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक के इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।








