रिपोर्ट: पप्पू हाशमी, फतेहपुर
फतेहपुर/खागा। खागा पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों से मोबाइल, नगदी और अन्य सामान चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता और घेराबंदी के चलते सभी को दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार बिहार निवासी ट्रक चालक विकास कुमार ने थाना खागा में शिकायत दर्ज कराई थी कि भोगलपुर क्षेत्र में ट्रक खड़ा कर आराम करने के दौरान अज्ञात चोरों ने उनका मोबाइल फोन, नगदी, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अमाव अंडरपास के पास संदिग्ध अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद ओसामा, मोहम्मद शमीर, मोहम्मद सुहैब और मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है, जो प्रयागराज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रयागराज से कानपुर के बीच हाईवे किनारे खड़े ट्रकों में सो रहे चालकों को निशाना बनाकर मोबाइल, नगदी और अन्य सामान चोरी करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के 9 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, नगदी, कई चाकू तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की है। बरामद मोबाइलों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह के कुछ सदस्यों पर प्रयागराज, कौशाम्बी और झारखंड के विभिन्न जिलों में चोरी, लूट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई को हाईवे अपराधों पर बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे ट्रक चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। #फतेहपुर
#खागा
#FatehpurNews
#KhagaPolice
#BreakingNews
#UPPolice
#PoliceEncounter
#HighwayCrime
#TruckTheftGang
#InterDistrictGang
#CrimeNews
#MobileTheft
#HighwayPatrol
#AbhimanyuManglik
#UttarPradeshNews
#IndiaVartaNews
#PappuHashmi
#PoliceAction
#CrimeAlert
#TruckDriversSafety
#EncounterNews
#GangBusted
#HindiNews
#LatestNews
#BreakingFatehpur
#UPNews
#LawAndOrder
#HighwaySecurity
#KhagaBreakingNews
#IndiaVartaNewsNetwork








