सजेती पुलिस ने जुए के खिलाफ की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

 

कानपुर। सजेती थाना पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रघुनाथ सिंह उर्फ झूरी (30), परशुराम (30), नरेश (36) और अकबर (46) के रूप में हुई है। सभी आरोपी सजेती थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 52 ताश के पत्ते, ₹3,050 नकद तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया। इस संबंध में थाना सजेती में अपराध संख्या 229/2026 दर्ज करते हुए उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनीत कुमार गौतम, बृजेंद्र सिंह पटेल, यतेंद्रपाल एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment