बजरंग सेना की मासिक बैठक में संगठन विस्तार, महिला मोर्चा को मिली नई जिम्मेदारियां

 

फतेहपुर। खजुहा ब्लॉक के मऊदेव चौराहे पर स्थित मिश्रा बीज भंडार में बजरंग सेना की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर पदाधिकारियों व सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। इस दौरान महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और पद प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों से राष्ट्रहित एवं समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा संगठन के दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

 

संगठन में इनकी हुई नियुक्ति

 

जिला स्तर पर अनुज कुमार सिंह को जिला मंत्री फतेहपुर की जिम्मेदारी दी गई। मंडल स्तर पर सरिता देवी को मंडल उपाध्यक्ष मऊदेव, के.के. सिंह को मंडल संगठन मंत्री जहानाबाद-भिखनीपुर तथा करन सिंह को मंडल मंत्री जहानाबाद बनाया गया।

 

ब्लॉक स्तर पर मीना देवी को ब्लॉक उपाध्यक्ष बहुआ, बीना देवी को ब्लॉक अध्यक्ष, कपिल देव को ब्लॉक सचिव उमौली और रामसेवक को ब्लॉक मंत्री उमौली की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

ग्राम स्तर पर राम देवी को ग्राम मंत्री, कनावती को ग्राम पदाधिकारी, उषा देवी को ग्राम मंत्री, नन्ही देवी को ग्राम उपाध्यक्ष, राम बाबू को ग्राम उपाध्यक्ष शुक्लनपुर तथा राधवेन्द्र सिंह को ग्राम मंत्री बनाया गया।

 

इसके अलावा मुस्कान को सोशल मीडिया प्रभारी और अनु देवी को कोष संबंधी जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त सदस्यों में मऊदेव के मनोज साहू, शुक्लनपुर के शिवम तिवारी और अजय कुमार शामिल रहे।

 

कार्यक्रम में बजरंग सेना जिलाध्यक्ष चंदन सिंह राणा, जिला सचिव चंद्रमणि पांडेय, मंडल अध्यक्ष साजन त्रिवेदी, खजुहा ब्लॉक अध्यक्ष आकाश तिवारी, ब्लॉक संगठन मंत्री अमित मिश्रा समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

नियुक्ति पत्र व प्रमाण पत्र वितरण के बाद कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी, गौ माता और माता-पिता की जय के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment