धाता से कुलदीप कुमार की रिपोर्ट
धाता, फतेहपुर। नगर पंचायत धाता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा वार्ड नंबर 13, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के शुक्लाना मोहल्ले से शुरू होकर दीप नारायण तिराहा तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़े।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धाता थाना पुलिस मौजूद रही। पुलिसकर्मियों ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न कराया।








