लखनऊ में 29 नवंबर को जुटेंगे किसान नेता, फतेहपुर से 1000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा

 

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) राजधानी लखनऊ में 29 नवंबर को एक दिवसीय प्रांतीय चिंतन शिविर आयोजित करने जा रही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह के आह्वान पर होने वाले इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, विस्तार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक मंथन किया जाएगा।

 

चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर भाकियू (भूमि पुत्र) के राष्ट्रीय सचिव पवन द्विवेदी ने बताया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। शिविर में किसानों के वर्तमान मुद्दों, संगठन की आगामी कार्ययोजना और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।

 

उन्होंने बताया कि इस प्रांतीय चिंतन शिविर में फतेहपुर जनपद से करीब 1,000 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के शामिल होने की तैयारी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

 

संगठन का मानना है कि यह चिंतन शिविर आगामी दिनों में किसान हितों की लड़ाई को नई दिशा देने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment