फतेहपुर: विश्व मधुमेह दिवस पर भुरचुनी गांव में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए डायबिटीज से बचाव के तरीके

 

 

SBI Foundation की पहल पर CSI ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सलाह

 

खखरेरू/फतेहपुर। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर विकासखंड धाता के भुरचुनी गांव में ग्रामीणों को डायबिटीज के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। SBI Foundation के सहयोग से Child Survival India (CSI) द्वारा संचालित SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels परियोजना के तहत आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों को मधुमेह के लक्षण, कारण, जांच और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय पाण्डेय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जिसकी समय रहते पहचान और नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्लड शुगर की नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाकर बीमारी के गंभीर प्रभावों से बचाव में मदद मिल सकती है।

 

उन्होंने ग्रामीणों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन लेने, नियमित शारीरिक व्यायाम करने, वजन नियंत्रित रखने और दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने की सलाह दी। साथ ही किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को मधुमेह की रोकथाम, शुरुआती पहचान और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय पाण्डेय ने संदेश देते हुए कहा, “जांच कराएं, अनुमान नहीं लगाएं। समय पर पहचान, मधुमेह से बचाव की पहली पहल।”

 

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में इस तरह के कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट: सत्येंद्र कुमार वर्मा, धाता (फतेहपुर)

 

India Varta News

सच की बात, इंडिया वार्ता

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment