न्यायालय के निर्देश पर हुई कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नियमानुसार कराया गया शराब का विनिष्टीकरण
फतेहपुर। अवैध शराब से जुड़े मामलों में जब्त सामग्री के निस्तारण को लेकर फतेहपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना ललौली पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 42 मुकदमों से संबंधित 6146.50 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट कराया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुई इस कार्रवाई के तहत विभिन्न मुकदमों में जब्त की गई शराब का निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार विनिष्टीकरण किया गया। कुल 6146.50 लीटर शराब का निस्तारण कराया गया।
पुलिस की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई है।
India Varta News | फतेहपुर








