
फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयीपुर कस्बे के पास रामगंगा नहर के शिवपुर मोड़ पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा करीब 6 माह के मासूम बच्चे को सड़क किनारे फेंक दिया गया।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
👮♂️ पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की गहन छानबीन जारी है।
👶 बच्चे की हालत के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
👉 पूरी खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहें।








