मेरठ को बड़ी सौगात: PM मोदी आज करेंगे ‘नमो भारत’ विस्तार और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन

मेरठ। उत्तर प्रदेश के परिवहन इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार, 22 फरवरी को मेरठ पहुंच रहे हैं, जहाँ वे नमो भारत ट्रेन के विस्तारीकरण और मेरठ मेट्रो का भव्य उद्घाटन करेंगे।

PM मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

पूर्वाह्न 11:50 बजे: सफदरजंग एयरपोर्ट (दिल्ली) से हेलीकॉप्टर द्वारा मेरठ के लिए प्रस्थान।

दोपहर 12:20 बजे: शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बने हेलीपैड पर आगमन।

दोपहर 12:30 बजे: शताब्दी नगर स्टेशन पर नमो भारत विस्तार व मेरठ मेट्रो का उद्घाटन।

उद्घाटन के बाद: प्रधानमंत्री स्वयं मेरठ मेट्रो में सवार होकर सफर का आनंद लेंगे।

मेट्रो के बाद जनसभा को संबोधन

उद्घाटन और मेट्रो की सवारी के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास और कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी बातें साझा की जा सकती हैं। मेरठ मेट्रो के शुरू होने से शहरवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी और दिल्ली-मेरठ के बीच का सफर और भी सुगम हो जाएगा।

India Varta News
Author: India Varta News

India Help Foundation सच्ची खबरें और सामाजिक सरोकार। आपकी आवाज़, आपकी ताकत।

Leave a Comment