
नसीराबाद, रायबरेली।सोमवार को नसीराबाद मखदूमपुर मार्ग की मरम्मत में किये जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में किसान कल्याण एशोसिएशन ने ग्राम लहेंगा के पास कार्य स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ला तथा संचालन वरिष्ठ किसान नेता शिव बहादुर सिंह ने किया। धरने में जिलाध्यक्ष सदाशिव पांडेय, चंद्रभान मौर्य, मोहम्मद इलियास,बद्री प्रसाद,मैकूलाल,बाबू खान,शैलेश शुक्ला,रामस्वरूप सिंह,कन्हैया पासी, ओमप्रकाश,राम पियारे पासी,मो. इलियास आदि संगठन के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।किसानों की मुख्य मांग थी कि नसीराबाद से मकदूमपुर सड़क की मरम्मत में भ्रष्टाचार किया गया है। निर्माण सही नहीं है इसमें डामर और गिट्टी आदि सामग्री कम डाली जा रही है। पटरी पर मिट्टी कम है,ठीक से भराई नहीं की गई है,पटरी पर अतिक्रमण है। परैया नमकसार चौराहा से मखदूमपुर तक कराए गया कार्य बहुत ही घटिया है,इसको सही बनाया जाए।
धरने में मौके पर विभाग के सहायक अभियंता ओ.पी. वर्मा, एक अन्य ए ई तथा जेई रजत राय मौजूद रहे।नायब तहसीलदार सुजीत कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया।उन्होंने ए ई से कहा कि जहां पर कमी है है उसको सुधारकर सड़क सही कराएं। उनके आश्वासन के पश्चात धरना समाप्त किया गया।








