किशनपुर: मदद के बहाने अंडे का ठेला लगाने वाले का मोबाइल लेकर फरार हुआ युवक

 

फतेहपुर। जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजयीपुर चौकी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने मदद के नाम पर एक गरीब दुकानदार का मोबाइल लिया और उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला?

नैरेनी ग्राम निवासी अवधेश कुमार पुत्र राजेंद्र, जो नैरेनी चौराहे पर अंडे का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने पुलिस को बताया कि रविवार (29 मार्च 2026) को वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान बड़वा गांव का रहने वाला सन्तोष पुत्र रघुराज पासी उनकी दुकान पर आया।

सन्तोष ने अवधेश से यह कहकर मोबाइल मांगा कि उसे अपने घर पर जरूरी बात करनी है। दुकानदार ने मदद के तौर पर अपना फोन उसे दे दिया और स्वयं काम में व्यस्त हो गया। मौका पाकर सन्तोष मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस से गुहार

पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोरी गए मोबाइल में दो सिम कार्ड (नंबर: 9140335883 और 9936309216) लगे हुए हैं और आरोपी ने मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया है। अवधेश कुमार ने विजयीपुर चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपना मोबाइल वापस दिलाने की मांग की है।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment