हुसेनगंज: भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू, कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के मंत्र दिए

हुसेनगंज (फतेहपुर)।

भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हुसेनगंज मंडल में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह) और किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बूथ प्रबंधन से मजबूत होगा संगठन

प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने ‘बूथ प्रबंधन’ विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। श्रीमती उपाध्याय ने जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मनोयोग से संगठनात्मक कार्यों में जुटना चाहिए। उन्होंने ‘मन की बात’, ‘टिफिन बैठक’ और बूथ स्तर के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर संगठन को और अधिक गतिशील बनाने का आह्वान किया।

विभिन्न सत्रों में हुआ मार्गदर्शन

शिविर के द्वितीय सत्र में वक्ता पंकज त्रिवेदी और तृतीय सत्र में पुष्पराज पटेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में प्रशिक्षित किया। वर्ग अधिकारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया मौजूद रहे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर संतोष सिंह राजू, ओम प्रकाश पाल, जिला मंत्री संतोष नेता, अजय सिंह रिंकू, श्रीकांत तिवारी, श्री कृष्ण कुमार द्विवेदी सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment