धाता में भाकियू का हल्ला बोल: जन समस्याओं को लेकर चौराहे पर चक्का जाम

 

रिपोर्टर: सत्येंद्र कुमार वर्मा

फतेहपुर (धाता): स्थानीय जन समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धाता के दीपनरायड चौराहे पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों के इस प्रदर्शन के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और राहगीरों को भारी जाम का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र

भाकियू कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी की और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचीं प्रशासनिक अधिशासी अधिकारी देवहूति पाण्डेय को यूनियन के पदाधिकारियों ने मांग पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया कि क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार लगा है, जिसका निराकरण जल्द से जल्द किया जाए।

घंटों लगा रहा जाम

दीपनरायड चौराहे पर हुए इस चक्का जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक समस्याओं का ठोस समाधान नहीं होता, वे चुप नहीं बैठेंगे। अधिशासी अधिकारी ने ज्ञापन लेकर जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद जाम खुलवाया जा सका।

 

 

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment