किशनपुर, जहानाबाद, असोथर, मलवां और धाता समेत कई थानों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस प्रशासन ने जारी की स्थानांतरण सूची
फतेहपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस विभाग में कई अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक रमाशंकर सरोज को प्रभारी निरीक्षक थाना असोथर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना मलवां बनाया गया है, जबकि राजीव मिश्रा को मलवां से असोथर भेजा गया है।
निरीक्षक रमेश कुमार पटेल को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 में तैनाती दी गई है। वहीं निरीक्षक प्रमोद कुमार पाठक को नारकोटिक्स सेल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मनीष कुमार सिंह को थाना जहानाबाद से स्थानांतरित कर थाना अध्यक्ष किशनपुर बनाया गया है, जबकि योगेश कुमार को किशनपुर से थाना अध्यक्ष जहानाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा अभिलाष तिवारी को सर्विलांस सेल से थाना अध्यक्ष धाता नियुक्त किया गया है। वहीं अरविंद कुमार राय को थाना अध्यक्ष धाता पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।







