फतेहपुर। नगर पंचायत खागा स्थित साईं होटल में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सामाजिक एकता, जनहित, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए समाज के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में विनोद सोनकर, शारदा प्रसाद (रक्षपालपुर), संतोष कुमार (खागा), एडवोकेट रामप्रकाश, आशा शुक्ला, कुसमा मौर्य (फतेहपुर टेकारी), सुनीता बौद्ध, टेनी, पप्पू (नवाबगंज), गोरेलाल पांडेय (फतेहपुर टेकारी) तथा मोहित पांडेय (तक्कीपुर) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बौद्ध सेवा समिति के संस्थापक रामराज बौद्ध, सचिव राजेंद्र बौद्ध, किसान प्रतिनिधि जगदेव प्रसाद एवं जगन्नाथ (लहूकियापुर) ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है तथा जनसमस्याओं के निराकरण हेतु सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।
बैठक के दौरान सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, समय-समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचाने पर भी सहमति बनी।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग एवं जनसेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। बौद्ध सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मोहित चक्रवर्ती ने बताया कि भविष्य में भी समाजहित से जुड़े विषयों पर इस प्रकार की बैठकों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि समाज के सभी वर्गों की आवाज को एक साझा मंच मिल सके।








