फतेहपुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का जन्मदिन गुरुवार को चित्रांश नगर स्थित पार्टी कार्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि आशीष पटेल के नेतृत्व में अपना दल (एस) निरंतर संगठनात्मक रूप से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कांति कुशवाहा, दीपांशु पटेल, सुमन सिंह, सुमन पासवान, डॉ. एन.आर. शर्मा, राहुल, राखी कुशवाहा, लखनलाल, योगेंद्र, शाहिद, अखिलेश, अतुल, अमर, अरुण, रेशमा, राजू, विपिन, सर्वेश, घनश्याम, धनश्याम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








