रोडवेज बस में दबंगई का आरोप, चालक से मारपीट और परिचालिका से गाली-गलौज की शिकायत

 

बांदा से फतेहपुर आ रही बस में दशवामील के पास हुआ विवाद, परिचालिका ने ललौली थाने में दी तहरीर

फतेहपुर। बांदा से फतेहपुर आ रही रोडवेज बस में चालक और परिचालिका के साथ कथित मारपीट व अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रोडवेज बस की परिचालिका नेहा कुमारी ने ललौली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस संख्या UP70T 2553 बांदा-फतेहपुर मार्ग पर संचालित है। परिचालिका का आरोप है कि बस जब दशवामील के पास पहुंची तो जालिम सिंह व हाकिम सिंह, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना गाजीपुर, अपने दो अन्य साथियों के साथ बस में सवार हुए।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने चालक सुधीर पांडेय के साथ मारपीट की। परिचालिका ने जब मामले में हस्तक्षेप किया तो उसके साथ भी कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना से संबंधित वीडियो फुटेज उपलब्ध है।

परिचालिका के मुताबिक घटना के बाद रोडवेज बस करीब 12 बजे दिन में असवामील/दशवामील क्षेत्र में पहुंची। घटना से बस चालक और परिचालिका में नाराजगी है।

पीड़िता ने ललौली पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस तहरीर और उपलब्ध वीडियो के आधार पर जांच में क्या कार्रवाई करती है।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment