दशहरा (महाष्टमी) के लिए निर्धारित स्थानीय अवकाश में प्रशासन ने किया बदलाव, अब दीपावली के दिन मंगलवार को जनपद में घोषित रहेगी स्थानीय छुट्टी।
फतेहपुर। जिले में स्थानीय अवकाश को लेकर प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक अब 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को दीपावली के अवसर पर फतेहपुर में स्थानीय अवकाश रहेगा। इससे पहले यह छुट्टी 19 अक्टूबर को दशहरा (महाष्टमी) के लिए निर्धारित की गई थी।
प्रशासन की ओर से 2 नवंबर 2026 को जारी संशोधित आदेश में बताया गया कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने 16 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया था।
पहले से घोषित छुट्टी में हुआ संशोधन
एक ही दिन सार्वजनिक और स्थानीय अवकाश निर्धारित होने के चलते जिला प्रशासन ने पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख बदलने का निर्णय लिया। इसके तहत दशहरा (महाष्टमी) के लिए निर्धारित 19 अक्टूबर की स्थानीय छुट्टी को संशोधित कर दीपावली के अवसर पर स्थानांतरित कर दिया गया।
जिला सूचना अधिकारी को दिए गए निर्देश
नए आदेश के अनुसार 10 नवंबर 2026, मंगलवार को फतेहपुर जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित रहेगा। जिलाधिकारी कार्यालय ने जिला सूचना अधिकारी को संशोधित आदेश का प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन कराने के निर्देश भी दिए हैं।
इस बदलाव के बाद जिले में स्थानीय अवकाश की नई तारीख 10 नवंबर निर्धारित हो गई है। जनपदवासियों को अब प्रशासन के संशोधित आदेश के अनुसार ही अवकाश की जानकारी माननी होगी।
India Varta News
सच की बात, इंडिया वार्ता






