श्रवण कुमार सिंह सुल्तानपुर घोष तो दुर्गेश प्रसाद गुप्ता बने ललौली के प्रभारी निरीक्षक
फतेहपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था में देर रात प्रशासनिक बदलाव किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने चार पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह को मॉनिटरिंग सेल से हटाकर सुल्तानपुर घोष थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता को जन सूचना सेल से स्थानांतरित कर ललौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा ललौली के थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह और दतौली चौकी प्रभारी रोहित कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद दोनों थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंप दी गई है।






