गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब, कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

 

फतेहपुर में 557वां प्रकाश पर्व धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न, संगत ने गुरु वाणी का श्रवण कर मानवता और सेवा के मार्ग पर चलने का लिया संदेश

 

फतेहपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की। गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही संगत की आवाजाही बनी रही और गुरु वाणी से वातावरण आध्यात्मिक हो गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ साप्ताहिक पाठ की समाप्ति के साथ हुआ। इसके बाद कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुवाणी के माध्यम से गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया गया। आयोजन के दौरान गुरु प्रसाद की सेवा भी की गई।

 

इस अवसर पर ज्ञानी प्रीतम सिंह जी ने गुरु नानक देव जी के जीवन संघर्ष, आध्यात्मिक विचारों और समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने पूरी मानवता को एक समान मानने, आपसी भेदभाव मिटाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का मार्ग दिखाया। उनके बताए ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ के सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

जतिंदर पाल सिंह ने भी गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके उपदेशों को याद करते हुए संगत से उनके आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

 

धार्मिक आयोजन में जतिंदर पाल सिंह, लाभ सिंह, परमजीत सिंह, परविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, नरिंदर सिंह, जसवीर सिंह, पपिंदर सिंह, सतपाल सिंह, सरन पाल सिंह सन्नी, वरिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, हरमंगल सिंह, मंजीत सिंह, ग्रेटी, किंग, बंटी, तरन, कंवलजीत सिंह, अनमोल सिंह, चरणजीत सिंह, हरजीत कौर, गुरप्रीत कौर, ईशर कौर, हरविंदर कौर, कुलवीर सिंह, रंजीत कौर, गुरचरण कौर, मंजीत कौर, खुशी, प्रभजस, गगनवीर सिंह और जसकीरत सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

प्रकाश पर्व के इस आयोजन ने एक बार फिर गुरु नानक देव जी के प्रेम, सद्भाव, समानता और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

 

India Varta News | सच की बात, इंडिया वार्ता

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment