– शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं दर्ज की FIRफतेहपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले।इस खूनी झड़प में मोहम्मद यूसुफ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपियों ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद पीड़ित परिवार सदर कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। इसी को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विवाद और बढ़ सकता है।वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पीड़ित को समय पर न्याय मिलेगा, या फिर मामला दबा दिया जाएगा?









