कानपुर: 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्वाट-सर्विलांस और स्वरूप नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

 

✍️ ब्यूरो चीफ: राहुल द्विवेदी, कानपुर
कानपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वरूप नगर पुलिस ने सेंट्रल जोन स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को करीब 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन वाइट पाउडर” अभियान के तहत डीसीपी सेंट्रल और एडीसीपी सेंट्रल के निर्देशन में की गई। पुलिस के मुताबिक कंपनी बाग चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 10 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयप्रकाश और सचिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।
इस कार्रवाई में स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक संकित तौंगड़, सर्विलांस टीम प्रभारी लोकेंद्र कुमार, स्वाट टीम प्रभारी शिव कुमार शर्मा सहित विनीत गुर्जर, नवीन, पंकज सिंह, राहुल अग्रहरि और आलोक की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment