फतेहपुर। जिले के धाता थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना धाता में तहरीर देकर पुलिस से वाहन बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, धाता थाना क्षेत्र के तिंदौली (बीरसिंहपुर) निवासी मुकेश कुमार पुत्र श्रीपाल अपनी पिकअप गाड़ी लेकर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि वाहन को समारोह स्थल के बाहर खड़ा किया गया था। रात करीब 3:40 बजे वापस लौटने पर पिकअप गायब मिली।
पीड़ित के मुताबिक चोरी हुई पिकअप का पंजीकरण नंबर UP43 A 4048 है। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने थाना धाता में लिखित शिकायत देकर वाहन बरामद करने की गुहार लगाई है।
पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और वाहन की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।








