55वें जन्मदिन पर राजेंद्र कुमार गुप्ता ने किया रक्तदान, समाज को दिया मानव सेवा का संदेश

 

फतेहपुर। जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए हजारी लाल फाटक चौक निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार साहू की प्रेरणा से मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर रक्तदान किया।

रक्तदान के बाद मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होती है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती है।

इस अवसर पर राजेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन को सार्थक बनाने का सबसे अच्छा माध्यम रक्तदान है। उनका कहना था कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए स्वस्थ प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गुरमीत सिंह, अजय कुमार साहू तथा मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव और विष्णु मौजूद रहे। सभी ने राजेंद्र कुमार गुप्ता के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment