तेजस द्विवेदी मामले में न्याय की मांग, बजरंग सेना ने सीएम के नाम भेजा ज्ञापन

 

एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय घेराव की चेतावनी

सत्येंद्र कुमार वर्मा, क्राइम प्रभारी फतेहपुर

फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शिवपुरम हुसैनगंज के छात्र तेजस द्विवेदी उर्फ यशु की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मृतक छात्र के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बजरंग सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन भेजा।

संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि मामले में पीड़ित परिवार को अब तक अपेक्षित न्याय और आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है। बजरंग सेना ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई है। इसके अलावा संगठन ने मामले में फरार बताए जा रहे विद्यालय प्रबंधक राकेश त्रिवेदी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

बजरंग सेना ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन और पीड़ित परिवार की ओर से विद्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन की होगी।

ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को भी भेजी गई है।

अब निगाह प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है कि तेजस के परिवार को न्याय और मुआवजे की मांग पर क्या कदम उठाया जाता है।

इंडिया वार्ता न्यूज़

 

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment