
जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर सवाल फतेहपुर जनपद में इन दिनों दांदो यमुना पुल अवैध परिवहन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। अंतर जनपदीय स्तर पर मोरंग से लदे ओवरलोड ट्रक, डंपर और ट्रैक्टर बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
➡️ शाम होते ही दांदो यमुना पुल से सैकड़ों मोरंग लदे वाहन निकलते हैं।
➡️ ये वाहन बांदा से निकलकर किशनपुर–खागा मार्ग पर फर्राटा भरते हुए तांडव मचाते देखे जा रहे हैं।
➡️ शाम 7 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक अवैध परिवहन का सिलसिला चरम पर रहता है।
➡️ अधिकतर वाहनों के पास खनन प्रपत्र नहीं, कई कंडम और बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
➡️ कई वाहनों की नंबर प्लेटों पर कालिख पोती गई है या फिर बिना नंबर प्लेट के ही परिवहन किया जा रहा है।स्थानीय पुलिस की सख्ती के दावों के बावजूद ओवरलोडिंग का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। हैरानी की बात यह है कि किशनपुर थाना परिसर से चंद कदमों की दूरी पर ही यह अवैध गतिविधि खुलेआम जारी है।खनन विभाग की कथित सख्ती के बीच परिवहन विभाग और राजस्व विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर इतने बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी?क्या जिम्मेदार विभाग इस तांडव पर लगाम लगा पाएंगे या यूं ही चलता रहेगा अवैध खेल?









