लखनऊ/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय कल यानी 2 मार्च को फतेहपुर जनपद के दौरे पर रहेंगे। वे यहां बिंदकी क्षेत्र के ग्राम अलियाबाद पहुंचकर उस दिवंगत शिक्षामित्र के परिजनों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने हाल ही में कथित तौर पर काम के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली थी.
शिक्षामित्र की आत्महत्या पर जताएंगे संवेदना
जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अजय राय ग्राम अलियाबाद (कोतवाली बिंदकी) पहुंचकर शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता के परिजनों से मिलेंगे. अखिलेश कुमार सविता SIR कार्य में BLO के रूप में तैनात थे। आरोप है कि काम के अत्यधिक दबाव के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया. कांग्रेस अध्यक्ष इस दुखद घटना पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे.
पूरा कार्यक्रम विवरण
12:30 PM: लखनऊ से कार द्वारा प्रस्थान.
03:00 PM: ग्राम अलियाबाद, बिंदकी (फतेहपुर) आगमन.
03:30 PM: परिजनों से मुलाकात के बाद वाराणसी के लिए प्रस्थान.
07:00 PM: वाराणसी आगमन.
सुरक्षा के कड़े निर्देश
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजबहादुर द्वारा जारी इस कार्यक्रम की सूचना पुलिस कमिश्नर और लखनऊ, फतेहपुर व वाराणसी के जिलाधिकारियों को दे दी गई है. प्रशासन से इस दौरे के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है.
इस दौरे को प्रदेश में शिक्षामित्रों की समस्याओं और प्रशासनिक दबाव के मुद्दे को गरमाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.









