PU छात्रसंघ चुनाव: पटना यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति का नया सवेरा, अध्यक्ष और महासचिव पद पर NSUI का ‘राज’

पटना, बिहार। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के सेंट्रल पैनल में एनएसयूआई का दबदबा रहा।

अध्यक्ष और महासचिव पद पर एनएसयूआई ने कब्जा किया। संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष एबीवीपी के बने।

 

शनिवार देर रात घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शांतनु शेखर ने कब्जा जमाया। महासचिव पद भी इसी संगठन के खाते में गया। खुशी कुमारी ने जीत हासिल की। निर्दलीय शिफत फैज उपाध्यक्ष बनीं।

 

संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के अभिषेक कुमार और कोषाध्यक्ष पर हर्ष वर्धन की जीत हुई। पांच प्रमुख पदों में दो पर महिला और तीन पर पुरुषों का वर्चस्व रहा।

 

अध्यक्ष बने शांतनु को 2896 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी छात्र जदयू के प्रिंस कुमार को 1400 मत प्राप्त हुआ। एबीवीपी की अनुष्का कुमारी 924 वोट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गईं। 2164 मतों के साथ खुशी कुमारी महासचिव बनीं। 1611 मत के साथ छात्र राजद के प्रत्युष राज दूसरे स्थान पर रहे।

 

वहीं, उपाध्यक्ष शिफत फैज को 1571 और दूसरे स्थान पर आयुष हर्ष को 1503 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक कुमार 2143 मत के साथ जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के मो. मुनव्वर आजम को 1751 मत मिले।

 

कोषाध्यक्ष बने एबीवीपी के हर्षवर्धन को 1519 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक कुमार को 1429 वोट मिले। मतदान के लिए सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। देर रात विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।

 

कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने आशा व्यक्त की कि निर्वाचित सभी पदाधिकारी विश्वविद्यालय एव छात्र के हित के लिए कार्य करेंगे।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment