नई दिल्ली/लखनऊ।
सरकारी राशन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग ने डिजिटल हेल्पलाइन सेवाओं का विस्तार किया है। अब यदि आपको राशन मिलने में कोई परेशानी हो रही है, कोटेदार कम राशन दे रहा है या व्यवहार ठीक नहीं है, तो आप घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इन डिजिटल माध्यमों से मिलेगी मदद:
राशन से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने निम्नलिखित विकल्प जारी किए हैं:
व्हाट्सएप (WhatsApp) सेवा: उपभोक्ता अपने मोबाइल से +91 9868200445 पर मात्र “Hi” लिखकर भेज सकते हैं। इसके बाद ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
IVRS हेल्पलाइन: यदि आप फोन कॉल के जरिए मदद चाहते हैं, तो टोल-फ्री नंबर 14457 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं।
अधिकारियों से सीधी बात (Video Conferencing): सबसे महत्वपूर्ण पहल के रूप में, उपभोक्ता अब सीधे सरकारी अधिकारियों के सामने अपनी बात रख सकेंगे। इसके लिए हर बुधवार दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाती है।
जुड़ने का लिंक: dfpd.gov.in/vc-link/en
जागरूकता ही है समाधान
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन माध्यमों का उद्देश्य बिचौलियों की भूमिका को खत्म करना और पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक दिलाना है। बुधवार की ऑनलाइन बैठक में शामिल होकर आप न केवल अपनी शिकायत कर सकते हैं, बल्कि योजना से जुड़े सुझाव भी दे सकते हैं।








