लखनऊ में कांग्रेस के आरक्षण दिवस समागम में फतेहपुर की भागीदारी, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हुई चर्चा

 

 

फतेहपुर/लखनऊ, 25 जून। सामाजिक न्याय के अग्रदूत छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कांग्रेस के ‘आरक्षण दिवस’ वैचारिक समागम में फतेहपुर से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समागम में सामाजिक न्याय, आरक्षण, जातिगत जनगणना तथा संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

 

हेमलता पटेल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, एआईसीसी ओबीसी विभाग के चेयरपर्सन अनिल जयहिंद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुई। कार्यक्रम में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा की गई।

 

फतेहपुर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मधु वर्मा, संयोगिता, शिवा, रानी, सुमन, प्रिया और प्रतिभा सहित महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी शामिल रहीं।

 

समागम के समापन पर लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment